पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाबी फिल्म अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसमें रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल के साथ एक वॉयस नोट भी अटैच बताया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाले ने खुद को विदेश में बैठे एक कथित नामी गैंगस्टर से जुड़ा बताया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिनेत्री ने मोहाली के थाना सोहाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसपी (जांच) सौरव जिंदल ने पुष्टि की कि ई-मेल के जरिए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पुलिस की साइबर सेल ई-मेल और वॉयस नोट की डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है। आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश किस देश से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से भेजी जा रही धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनती जा रही हैं, लेकिन मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।गौरतलब है कि हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और 2013 में आई पंजाबी फिल्म ‘सड्डा हक’ से अभिनय जगत में पहचान बनाई। कई म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद उन्हें बिग बॉस 13 से देशभर में लोकप्रियता मिली।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सोहाना में हेयर सैलून पर हमला, मारपीट और तोड़फोड़ पांच पर केस दर्ज

पंजाब 4 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। थाना सोहाणा क्षेत्र…
Share to :

एस पी सिटी दिलप्रीत सिंह ने कहा कोई खतरा नहीं, शांति बनाए रखें

पंजाब 17 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल मोहाली…
Share to :

राज्य राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सीईओ अनिंदिता मित्रा की अपील लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए जिम्मेदार मतदान ज़रूरी

पंजाब 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के 16 वें राष्ट्रीय मतदाता…
Share to :

राजपुरा फ्लाईओवर में देरी से पटियाला चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात प्रभावित

पटियाला 11 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पटियाला और चंडीगढ़ के बीच तेज़ कनेक्टिविटी…
Share to :