दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 चंडीगढ़ की जिला अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला के पास से पिस्टल बरामद हुई। जानकारी के अनुसार, महिला बैग लेकर अदालत के अंदर प्रवेश कर रही थी, तभी सुरक्षा जांच के दौरान उसके पर्स से हथियार मिलने पर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की।सूत्रों के मुताबिक, महिला की पहचान लवप्रीत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि महिला के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। पूछताछ में उस व्यक्ति ने दावा किया कि पिस्टल का लाइसेंस उसके नाम पर है और हथियार गलती से बैग में रह गया था। हालांकि, पुलिस को पिस्टल महिला के पर्स से बरामद हुई, जिससे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों किसी केस के सिलसिले में जिला अदालत पहुंचे थे और उन्होंने अपनी गाड़ी अदालत परिसर के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें हथियार के लाइसेंस, उसके उपयोग और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :