चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के औद्योगिक सेक्टर के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी कमिश्नर-कम-एस्टेट ऑफिसर निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को मौजूदा 0.75 से बढ़ाकर 1.5 करने की सिफारिश की है।सिर्फ इतना ही नहीं, आगामी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 के लिए FAR को 2.2 तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे शहर के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिल सके।FAR उस अनुपात को दर्शाता है, जिसके आधार पर प्लॉट के आकार के अनुसार निर्माण की अधिकतम अनुमति तय होती है। वर्तमान नियमों के तहत 1,000 वर्ग गज के प्लॉट पर केवल 750 वर्ग गज तक ही निर्माण की अनुमति है। यदि FAR को 1.5 कर दिया जाता है, तो इसी प्लॉट पर 1,500 वर्ग गज तक निर्माण संभव होगा, यानी उद्योगों को अतिरिक्त मंजिलें बनाने की छूट मिलेगी।फिलहाल फेज-1 और फेज-2 में केवल दो मंजिल तक निर्माण की अनुमति है, जबकि प्रस्तावित फेज-3 में चार मंजिल तक निर्माण की इजाजत दी जाएगी।कमेटी अपनी सिफारिशें अगले सप्ताह यूटी के मुख्य सचिव को सौंपेगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को अंतिम अधिसूचना के लिए यूटी प्रशासक के पास भेजा जाएगा।अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में निवेश, विस्तार और रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026