दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़ के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने साफ किया है कि चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) अपने आधिकारिक टेकओवर से पहले की अवधि के बिजली बिलों का बकाया उपभोक्ताओं से वसूल नहीं कर सकती। हाईकोर्ट ने 14.77 लाख रुपए की रेट्रोस्पेक्टिव डिमांड को रद्द करते हुए कहा कि कंपनी को पूर्व अवधि के बकाये की रिकवरी का कानूनी अधिकार कभी दिया ही नहीं गया था। यह फैसला जस्टिस जगमोहन बंसल की बेंच ने सुनाया।मामला चंडीगढ़ के गैर-रिहायशी बिजली कनेक्शनों से जुड़ा है। CPDL ने 17 नवंबर 2025 को कई दुकानों और दफ्तरों के बिजली कनेक्शनों की जांच की थी। जांच के दौरान कंपनी ने दावा किया कि पहले बिल बनाते समय मल्टीप्लिकेशन फैक्टर की गलत गणना की गई, जिसके कारण उपभोक्ताओं से कम राशि वसूली गई। इसके बाद 10 दिसंबर 2025 को कंपनी ने पुराने समय का हिसाब जोड़कर लाखों रुपए की अतिरिक्त डिमांड भेज दी थी।उपभोक्ताओं ने इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के दौरान अदालत ने बिजली निजीकरण प्रक्रिया का अध्ययन किया और पाया कि CPDL को चंडीगढ़ में बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी वास्तविक रूप से 31 जनवरी 2025 से सौंपी गई थी। कोर्ट ने कहा कि इससे पहले बिजली व्यवस्था प्रशासन के अधीन थी, इसलिए ट्रांसफर डेट से पहले के किसी भी बकाये की वसूली कंपनी नहीं कर सकती।कोर्ट ने अपने फैसले में ‘लायबिलिटी’ और ‘एसेट’ के अंतर को भी स्पष्ट किया। अदालत ने कहा कि ट्रांसफर स्कीम में दी गई देनदारियां कंपनी की जिम्मेदारियां हैं, न कि उपभोक्ताओं से वसूली का अधिकार। फैसले के बाद शहर के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिली है और अब पुराने बिलों की दोबारा गणना की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :