दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026चंडीगढ़ के रायपुर कलां स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चोरी की वारदात सामने आई है। आरोपियों की करतूत स्कूल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना मौली जागरां पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनराज और वीरू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी एक ही स्कूल में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधन से जुड़े संजय ने बताया कि विकास नगर और मक्खन माजरा के स्कूलों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इन वारदातों के पीछे यही गिरोह सक्रिय है। गिरोह का एक और सदस्य विकास नगर में सक्रिय बताया जा रहा है, जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह के अनुसार, 27 मार्च को दो युवक स्कूल पहुंचे और खुद को सोलर तार की मरम्मत करने वाला बताकर अंदर प्रवेश कर गए। उन्होंने एंट्री रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करवाई, जिससे उन पर तत्काल संदेह नहीं हुआ। दोनों सीधे सोलर सिस्टम के पास पहुंचे और कुछ समय वहां बिताने के बाद लौट गए।हालांकि, उनके जाने के बाद चौकीदार को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। जांच करने पर पाया गया कि सोलर सिस्टम की तारें कटी हुई थीं। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोनों आरोपी तारों के साथ छेड़छाड़ करते नजर आए। इससे स्पष्ट हुआ कि वे मरम्मत के बहाने स्कूल में घुसे थे और पहले ही चोरी की योजना बना चुके थे।इसके बाद 24 अप्रैल 2026 की रात को दोनों आरोपी दोबारा स्कूल परिसर में घुसे। इस बार उनका उद्देश्य पहले से काटी गई सोलर तारों को चोरी करना था। रात के समय जब वे तार निकालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी गेट पर तैनात चौकीदार की नजर उन पर पड़ गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026