दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल की कार्रवाई में गिरफ्तार आठ आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस पूरे गिरोह का संचालन मध्य प्रदेश की जेल में बंद कुख्यात तस्कर भाई जान कर रहा था। पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाकर गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, भाई जान जेल में रहते हुए भी अपने गुर्गों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ट्राइसिटी में हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था। इस मामले में मुख्य आरोपी मुकेश उर्फ गुल्लू गुहाना समेत आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं।गुल्लू गुहाना को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो राउंड फायर कर उसे काबू किया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के तार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं, जहां से हथियार ट्राइसिटी तक सप्लाई किए जाते थे।जांच में यह भी सामने आया कि पूरा नेटवर्क आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहा था। इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए हथियारों की डील तय की जाती थी और फिर उन्हें चंडीगढ़ में नेटवर्क के जरिए आगे सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक 15 हथियार और 14 कारतूस बरामद किए हैं, जिनमें 12 पिस्टल और सेमी-ऑटोमैटिक हथियार शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़ में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सेमी-ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।
जांच में मनीमाजरा निवासी राहुल उर्फ रैली और मोनू उर्फ कांडू की भूमिका भी सामने आई है, जो लक्की पटियाल गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। मोनू, गुल्लू गुहाना का भांजा है और नेटवर्क में सक्रिय रूप से शामिल था।पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह केवल हथियार तस्करी तक सीमित नहीं था, बल्कि चंडीगढ़, झामपुर, जुझारनगर, जीरकपुर और पंचकूला में व्यापारियों से रंगदारी वसूली और ड्रग्स तस्करों से मासिक उगाही भी करता था। ऑपरेशन सेल अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जुड़े इस संगठित हथियार तस्करी नेटवर्क के और भी कड़ियों के सामने आने की संभावना है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ BJP दफ्तर पर हमला PAK मेड ग्रेनेड से ब्लास्ट, CCTV में 2 संदिग्ध कैद

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय…
Share to :

चंडीगढ़ में गहराया LPG संकट, 10 साल बाद फिर शुरू होगी केरोसिन सप्लाई; स्टोव की मांग में उछाल

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 चंडीगढ़ में एलपीजी संकट लगातार गहराता जा…
Share to :

चंडीगढ़ में महिलाओं को DBT के तहत आर्थिक सहायता देने की मांग, मेयर ने प्रशासक को लिखा पत्र

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर…
Share to :

नए साल के जश्न में डूबा चंडीगढ़ का सेक्टर-17, उमड़ी

चंडीगढ़ 31 दिसंबर (जगदीश कुमार )नए साल के आगमन पर आज चंडीगढ़…
Share to :