दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 Bharatiya Janata Party के चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित पंजाब कार्यालय के बाहर लगे नए पोस्टरों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। पोस्टरों में लिखा गया है, “पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद अब पंजाब की बारी है।” इन पोस्टरों को बीजेपी के पंजाब मिशन और आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।पोस्टरों में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah समेत कई वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी अब पंजाब में संगठन विस्तार और राजनीतिक पकड़ मजबूत करने पर जोर दे रही है।हाल ही में सात सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व पंजाब को लेकर लगातार रणनीतिक बैठकों में जुटा हुआ है।पंजाब बीजेपी अध्यक्ष Sunil Jakhar, पार्टी प्रवक्ता Vineet Joshi और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि बीजेपी अब पंजाब में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
हाल ही में पंजाब दौरे के दौरान अमित शाह ने राज्य में बढ़ते नशे, गैंगस्टर गतिविधियों और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी की सरकार बनने पर नशा तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हमारे बुजुर्ग, हमारा गौरव’ अभियान के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

पंजाब 10 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में सामाजिक सुरक्षा,…
Share to :

मोहाली में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, CBHI टीम ने जताया संतोष

पंजाबी समाज 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में…
Share to :

मोहाली में भाईचारे की मिसाल, मुस्लिम युवक ने मंदिर निर्माण के लिए दान की 325 गज जमीन

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली से एक बार…
Share to :

जालंधर में पासिंग आउट परेड में CM मान का संदेश “गरीब की दुआ कमाओ, संवेदनशील पुलिसिंग अपनाओ”

पंजाब 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के (C M)भगवंत मान बुधवार…
Share to :