दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़ में लंबे समय से लंबित मॉडर्न स्लॉटर हाउस प्रोजेक्ट को नगर निगम की मंजूरी मिल गई है। जनरल हाउस बैठक में इस मल्टी-स्पीशीज हाईटेक प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई। करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस आधुनिक स्लॉटर हाउस में प्रतिदिन लगभग 60 हजार मुर्गों की प्रोसेसिंग की जा सकेगी।फिलहाल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में चल रहा स्लॉटर हाउस करीब 24 साल पुराना है, जो अब पर्यावरण मानकों पर खरा नहीं उतर रहा। इसी को ध्यान में रखते हुए नया प्रोजेक्ट पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसमें जानवरों को बेहोश करने (स्टनिंग), कटिंग और साफ-सफाई तक की सभी प्रक्रियाएं मशीनों के माध्यम से होंगी, जिससे स्वच्छता और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित होंगी।इस प्रोजेक्ट की खासियत इसका उन्नत वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम है। यहां निकलने वाले कचरे को प्रोसेस कर खाद और अन्य उपयोगी उत्पाद बनाए जाएंगे, जिससे अतिरिक्त आय भी होगी। साथ ही, गंदे पानी को साफ करने के लिए इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) लगाया जाएगा, ताकि प्रदूषित पानी सीवरेज में न जाए और पर्यावरण सुरक्षित रहे।इस स्लॉटर हाउस के लिए कच्चा माल चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा से भी मंगवाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके निर्माण में लगभग 24 से 30 महीने का समय लगेगा
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026