दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 चंडीगढ़ चंडीगढ़ की सड़कों पर जल्द ही बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। केंद्र सरकार ने शहर के लिए 328 इलेक्ट्रिक बसों का टेंडर जारी कर दिया है। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक Gulab Chand Kataria ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य शहर में प्रदूषण कम करना और सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह आधुनिक बनाना है।उन्होंने बताया कि प्रशासन ऐसा अभियान शुरू करने पर विचार कर रहा है, जिसमें सप्ताह में एक दिन अधिकारी और कर्मचारी निजी वाहनों की बजाय सरकारी बस या साइकिल का उपयोग करेंगे। इस योजना को लेकर फिलहाल सुझाव लिए जा रहे हैं।प्रशासन ने पिछले दो महीनों में समय सीमा पूरी होने के कारण 100 पुरानी बसों को कंडम घोषित किया था, जिससे कई रूट प्रभावित हुए। अब तक 60 नई बसें मिल चुकी हैं और जून महीने में 40 और बसें शामिल की जाएंगी।नई इलेक्ट्रिक बसों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसके जरिए सभी बसों पर एक साथ नजर रखी जा सकेगी। यात्री टिकट या अन्य समस्याओं की शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।
You May Also Like
चंडीगढ़ कोर्ट पहुंचे बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, पंजाब सरकार पर साधा निशाना; पुलिस से जुड़े ड्रग मामले में आज सुनवाई
- Vishal
- February 24, 2026
चंडीगढ़ में रफ्तार का कहर सेक्टर-50 में हिट एंड रन, 11वीं के छात्र की मौत, भाई PGI में भर्ती
- Vishal
- February 12, 2026
सेक्टर-35 मार्केट में चलती कार में लगी आग, रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी बाल-बाल बचे
- Vishal
- March 5, 2026
चंडीगढ़ सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग, बाल-बाल बचे मालिक और कर्मचारी
- Vishal
- January 16, 2026