दैनिक ख़बरनामा 27 अप्रैल 2026 चंडीगढ़, नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज़ ‘ग्लोरी’ का ट्रेलर चंडीगढ़ में भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस मौके पर अभिनेता सुविंदर विकी, दिव्येंदु और पुलकित सम्राट के साथ क्रिएटर-डायरेक्टर करन अंशुमन भी मौजूद रहे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कलाकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया।हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें हालात बदले की आग में फिर से अपने घर लौटने पर मजबूर कर देते हैं। बॉक्सिंग रिंग के भीतर और बाहर चल रहे संघर्ष में परिवार, भरोसे और रहस्यों की गहरी परतें खुलती हैं।सीरीज़ में सुविंदर विकी सख्त बॉक्सिंग कोच रघुबीर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने परिवार और विरासत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, दिव्येंदु (देव) और पुलकित सम्राट (रवि) अपने अतीत के दर्द, बहन पर हुए हमले और एक उभरते खिलाड़ी की हत्या के रहस्य से जूझते नजर आएंगे।ग्लोरी’ बदले, महत्वाकांक्षा और भावनात्मक टकराव की कहानी है, जिसमें हर मुक्का एक सच को सामने लाता है। एटॉमिक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस सीरीज़ को करन अंशुमन और कनिष्क वर्मा ने निर्देशित किया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :