दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ में पुलिस ने अवैध हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन सेल की टीम ने इनके कब्जे से 4 सेमी-ऑटोमैटिक हथियार, एक देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस और एक फोर्ड फिगो कार बरामद की है। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने की, जबकि कार्रवाई इंस्पेक्टर सतविंदर की अगुवाई में की गई।मामले की शुरुआत सेक्टर-38 वेस्ट स्थित जीरी मंडी मोड़ पर पेट्रोलिंग के दौरान हुई, जहां पुलिस ने संदेह के आधार पर संजू कांचा को काबू किया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह हथियार अनस रईन से खरीदता था, जो ट्राईसिटी में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है।इसके बाद पुलिस ने अनस रईन को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अनस के तार पाकिस्तान तक जुड़े हुए हैं और वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी के संपर्क में था।पुलिस के अनुसार अनस हथियार बलवंत नामक व्यक्ति को देता था, जो आगे इन्हें अन्य आरोपियों तक पहुंचाता था। अनस की निशानदेही पर एक और पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए गए हैं।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक कुख्यात काली शूटर का करीबी है। वहीं, अनस पहले भी विस्फोटक और यूएपीए जैसे गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है।पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लिंक खंगालने में जुटी है और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर एजेंसियों के साथ मिलकर जांच आगे बढ़ा रही
You May Also Like
पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा पूर्व सांसद जगमीत बराड़, CM मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू सहित कई नेता BJP में शामिल
- Vishal
- January 16, 2026
AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार
- Vishal
- January 8, 2026
महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य और मोटापे पर राष्ट्रीय मंथन 7–8 मार्च को मोहाली में
- Vishal
- March 6, 2026
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड गबन मामला हरियाणा सरकार सख्त, एफडी और बैंक खातों पर नए नियम लागू
- Vishal
- April 10, 2026