दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 19 जुलाई:  नैनीताल की ओर जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की एक बस चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आगे चल रहे कैंटर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीन यात्री जख्मी हुए। हादसे के दौरान एक युवती बस की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर गिर पड़ी।

यह घटना मोहाली जिले के जीरकपुर क्षेत्र में घटी। टक्कर लगते ही बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार बस का स्टीयरिंग अचानक जाम हो गया था। इसी वजह से चालक वाहन को संभाल नहीं सका और आगे चल रहे कैंटर से जा टकराया।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बस में आई तकनीकी खराबी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट ग्रामीण छात्रों ने शहरों को पछाड़ा, जैतो की हरलीन शर्मा बनीं स्टेट टॉपर

दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 11 मई पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा घोषित…

चंडीगढ़ सेक्टर-9 हत्याकांड 3 दिन रेकी, जंगी ऐप से निर्देश, विदेशों तक फैला गैंग कनेक्शन

चंडीगढ़ 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चिन्नी की…

चंडीगढ़ में पीएनजी बिल के नाम पर ठगी का अलर्ट, OTP और बैंक डिटेल मांगने वाले कॉल से बचें

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 23 जुलाई: शहर में इन दिनों पीएनजी गैस के…

चंडीगढ़ में ऊंची इमारतों का रास्ता साफ, FAR बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

चंडीगढ़ 20 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज…