दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के रियल एस्टेट बाजार में अब तक की सबसे बड़ी कॉमर्शियल डील दर्ज की गई है। एलांते मॉल (इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1) में तीन प्रीमियम ऑफिस स्पेस 196 करोड़ रुपये से अधिक में बिके हैं। खास बात यह रही कि यह सौदा सरकारी कलेक्टर रेट से करीब 127 फीसदी अधिक कीमत पर हुआ, जिससे शहर के प्रॉपर्टी बाजार में नया बेंचमार्क स्थापित हुआ है।इन संपत्तियों का कुल कलेक्टर रेट 86.17 करोड़ रुपये था, लेकिन प्राइम लोकेशन और बढ़ती मांग के चलते निवेशकों ने कहीं ज्यादा कीमत चुकाई। प्रॉपर्टी बाजार के जानकारों के अनुसार, यह डील आर्थिक उतार-चढ़ाव के बावजूद चंडीगढ़ के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाती है। एस्टेट कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के प्रीमियम सौदे से शहर का कॉमर्शियल सेक्टर निवेश के लिए और आकर्षक बन रहा है, साथ ही प्रशासन के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।यह संपत्ति शहर के एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कारोबारी परिवार ने खरीदी है। इस डील से प्रशासन को 9.81 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस प्राप्त हुई है।तीनों सौदों में सबसे बड़ा सौदा ग्राउंड फ्लोर के 24,800 वर्ग गज क्षेत्र का रहा, जो 125.44 करोड़ रुपये में पंजीकृत हुआ। इसका कलेक्टर रेट 38.68 करोड़ रुपये था, यानी 224 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर बिक्री हुई। दूसरा सौदा भी ग्राउंड फ्लोर के समान क्षेत्र का रहा, जबकि तीसरा सौदा फर्स्ट फ्लोर के 6,348.84 वर्ग गज क्षेत्र का रहा, जो 32.11 करोड़ रुपये में दर्ज हुआ—यह कलेक्टर रेट से 265 फीसदी अधिक है।प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के अनुसार, इस बड़ी डील के बाद शहर के इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल क्षेत्रों में संपत्तियों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। यह सौदा चंडीगढ़ को एक मजबूत बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में भी स्थापित करता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में 90 नई सेवाएं टाइम-बाउंड NOC, प्रॉपर्टी और लाइसेंस अब तय समय में मिलेंगे

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों को बड़ी राहत…
Share to :

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, दो चरणों में होगी प्रक्रिया

चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ में जनगणना 2027 को लेकर…
Share to :

फर्जी आर्मी मेजर पर चार्ज फ्रेम सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, महिला कांस्टेबल से ठगे ₹4 लाख

दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 चंडीगढ़ आर्मी मेजर बनकर ठगी करने के…
Share to :

चिन्नी मर्डर केस में बड़ा खुलासा बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारने की साजिश, AK-47 तक मंगवाने की प्लानिंग

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ सेक्टर-9 में हुए चमनप्रीत उर्फ चिन्नी…
Share to :