दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 द्रौपदी मुर्मू के 27 अप्रैल से प्रस्तावित हिमाचल दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। शिमला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और शहर में एक हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।शनिवार को रिज मैदान पर डीआईजी अंजुम आरा और एसएसपी गौरव सिंह ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही शिमला से छराबड़ा रिट्रीट तक कारकेड रिहर्सल का आयोजन किया गया। रविवार को भी रिहर्सल जारी रहेगी, जिसके चलते शहर के कई मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने से बचें।सुरक्षा व्यवस्था को तीन सेक्टर में बांटा गया है और उसी आधार पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही आपातकालीन सेवाओं—एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड—को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य की खुफिया एजेंसी सीआईडी भी अलर्ट मोड पर है और एडीजी सीआईडी ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।राष्ट्रपति का 29 अप्रैल को लाहौल-स्पीति क्षेत्र का भी दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे सिस्सू और अटल टनल के आसपास करीब एक घंटे रुकेंगी। कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचेंगी और सिस्सू हेलिपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना होंगी।दौरे को देखते हुए अटल टनल से सिस्सू हेलिपैड तक के क्षेत्र में अस्थायी रूप से पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर लैंडिंग की तैयारी के लिए सेना ने एम-17 हेलिकॉप्टर से अभ्यास भी किया है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी इंतजाम पूरे होने का दावा किया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा आदेश पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति प्रक्रिया की होगी व्यापक समीक्षा

हिमाचल प्रदेश(जगदीश कुमार)हिमाचल हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल…
Share to :

हिमाचल में रसोई गैस शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1967 जारी

दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में अब रसोई गैस सिलिंडर…
Share to :

हिमाचल का पहला हाई-लेवल डबललेन पुल बनकर तैयार, कोटधार को झंडूता से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

हिमाचल प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा )हिमाचल प्रदेश को अपना पहला हाई-लेवल…
Share to :

श्री नयना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ…
Share to :