दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ शहर के प्रसिद्ध सुखना लेक पर आज से दो दिवसीय भव्य एयर शो की शुरुआत हो गई है। इस दौरान भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने आसमान में शानदार करतब दिखाते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। फाइटर जेट्स ने हवा में डायमंड और अंग्रेजी अक्षर ‘A’ की आकृति बनाकर रोमांचक प्रदर्शन किया।एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर चीफ सेक्रेटरी राजेश प्रसाद भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बिना प्री-बुकिंग के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।दोनों दिनों में करीब 10-10 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। इसी कारण सुखना लेक को आम लोगों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन द्वारा उड़ने वाले पक्षियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि शो में कोई बाधा न आए।इस एयर शो में चंडीगढ़ के विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह और दिवाकर शर्मा भी हिस्सा ले रहे हैं। विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह सूर्यकिरण टीम को लीड कर रहे हैं। उनके साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमल संधू भी टीम का हिस्सा हैं।हालांकि सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसका एयर शो पर कोई असर नहीं पड़ा। दर्शकों के लिए सुखना लेक पर खुले में बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026