दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ से सामने आए एक बड़े मामले में भारतीय सेना ने पंजाब मिल्कफेड के वेरका ब्रांड का करीब 125 मीट्रिक टन दूध पाउडर गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दिया है। बताया जा रहा है कि सेना की जांच में दो बैच—58.338 मीट्रिक टन और 66.654 मीट्रिक टन—के सैंपल फेल पाए गए, जिसके बाद पूरी खेप रिजेक्ट कर दी गई।इस घटना के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, मामले को बढ़ता देख विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दे दिए हैं।पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के जरिए मिली है और फिलहाल वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है। जरूरत पड़ने पर फूड सप्लाई विभाग भी जांच करेगा।
इस पूरे घटनाक्रम ने वेरका की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे समय में जब निजी कंपनियों से उसे कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। विपक्ष का कहना है कि संबंधित विभाग सीधे मुख्यमंत्री के अधीन है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी सरकार को ही लेनी चाहिए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में गहराया LPG संकट, 10 साल बाद फिर शुरू होगी केरोसिन सप्लाई; स्टोव की मांग में उछाल

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 चंडीगढ़ में एलपीजी संकट लगातार गहराता जा…
Share to :

पंजाब कैबिनेट बैठक बेअदबी बिल गवर्नर को भेजा, फसल नुकसान पर चर्चा

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ पंजाब सरकार की शुक्रवार को मुख्यमंत्री…
Share to :

गांवों से ग्लोबल सिटी तक मोहाली के शहरी रूपांतरण की कहानी

31 दिसंबर (जगदीश कुमार )कुछ समय पहले तक मोहाली को चंडीगढ़ का…
Share to :

चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर धमाका, इलाके को किया गया सील

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर…
Share to :