दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 9 जुलाई: शुक्रवार को शहर के कुछ व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कई मुख्य सड़कों पर आवाजाही आंशिक रूप से रोकी और दूसरे रास्तों पर मोड़ी जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस समय के दौरान बिना जरूरी काम के इन रास्तों पर न जाएं। सुगम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। लेटेस्ट ट्रैफिक अपडेट के लिए विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह भी दी गई है।

किन मार्गों पर रहेगा असर

सेक्टर-20/21-34/33 चौक से सेक्टर-18/19-20/21 चौक की तरफ जाने वाली सड़क

सेक्टर-18/19-20/21 चौक से सेक्टर-22/23-16/17 चौक यानी क्रिकेट स्टेडियम चौक तक का उद्योग पथ

सेक्टर-16/17-22/23 चौक से सेक्टर-9/10-16/17 चौक यानी मटका चौक तक का जन मार्ग

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यह व्यवस्था कुछ घंटों के लिए ही लागू रहेगी। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डीएम सुसाइड केस में CBI जांच की मांग तेज, मोहाली में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

पंजाब 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम…

ऑटो चालकों से पिक-ड्रॉप के नाम पर 28 रुपये वसूली पर आप का विरोध, 15 मिनट तक मुफ्त एंट्री की उठाई मांग

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 11 जुलाई: आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार…

भाई की मौत का बदल टैक्सी चालक साहिल का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, 3 गिरफ्तार, 4 फरार

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हत्या की…

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 12वीं बस रवाना

पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…