चंडीगढ़ 12 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) Chandigarh में निजी स्कूलों द्वारा किताबों और यूनिफॉर्म की बिक्री को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर Chandigarh Parents Association (CPA) और शिक्षा विभाग आमने-सामने आ गए हैं। पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि कई निजी स्कूल अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं।एसोसिएशन का कहना है कि कई स्कूल ऐसी किताबों की सूची जारी कर रहे हैं जो खुले बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं। इन किताबों की सप्लाई अक्सर केवल एक या दो दुकानों तक सीमित होती है। इससे अभिभावकों को मजबूरी में उन्हीं दुकानों से किताबें खरीदनी पड़ती हैं, जिनसे स्कूलों का कथित तौर पर टाई-अप होता है।CPA ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ स्कूल कम जाने-पहचाने पब्लिशर्स की किताबें निर्धारित कर रहे हैं, ताकि उनकी उपलब्धता सीमित रहे और अभिभावकों के पास विकल्प न बचे। इस मामले में एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग को शिकायत भेजकर मांग की है कि स्कूलों को कम से कम चार अलग-अलग बुकशॉप्स के नाम बताने के लिए बाध्य किया जाए, जहां से किताबें खरीदी जा सकें। साथ ही स्कूलों से लिखित एफिडेविट भी लिया जाए कि वे किसी भी बुकसेलर को किताबों की सप्लाई उपलब्ध कराने में बाधा नहीं डालेंगे।मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल एजुकेशन विभाग के डायरेक्टर Nitish Singla ने निजी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को किताबों और यूनिफॉर्म की पूरी जानकारी अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर सार्वजनिक करनी होगी।इसके अलावा यदि कोई स्कूल अभिभावकों को किसी निश्चित दुकान से सामान खरीदने के लिए मजबूर करता है तो इसकी शिकायत सीधे जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को दी जा सकती है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।CPA के अध्यक्ष Nitin Goyal के अनुसार प्रशासन का उद्देश्य यह है कि स्कूल समय रहते बुक लिस्ट सार्वजनिक करें, ताकि शहर के अलग-अलग बुक सेलर्स किताबें मंगवाकर स्टॉक कर सकें और अभिभावकों को बिना किसी दबाव के आसानी से किताबें मिल सकें।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026