पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Kapurthala के मोहल्ला लाहौरी गेट में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सूरज नाहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज ने बुधवार देर रात अपने घर में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर में हड़कंप मच गया।
परिजनों के अनुसार सूरज के मोबाइल फोन से करीब 21 सेकंड का एक वीडियो भी मिला है, जिसे उसने मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहा है और उसके गले में फंदा भी नजर आ रहा है। वीडियो में उसने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।सूरज का आरोप था कि संबंधित महिला ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की थी, जबकि वह पहले से शादीशुदा थी। जब उसे इस बात का पता चला तो महिला ने कथित तौर पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे पैसे भी लिए। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि महिला उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही थी।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने भी पहले युवक के खिलाफ शिकायत दी थी, इसलिए पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :