चंडीगढ़ 11 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ और पड़ोसी शहर मोहाली के करीब 10 स्कूलों को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे कॉल आने के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षा कदम उठाते हुए कक्षाएं स्थगित कर दीं और छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। कई स्कूलों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से स्कूल बंद किया जा रहा है।एक स्कूल की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया कि छात्रों, स्टाफ और परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यह निर्णय पूरी सतर्कता के तहत लिया गया है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि जो बसें अपने रूट पर निकल चुकी थीं, उन्हें भी वापस बुला लिया गया और अभिभावकों से बच्चों को लेने की अपील की गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई। खबर लिखे जाने तक किसी भी स्कूल परिसर से संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब इससे एक दिन पहले दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम धमकी मिली थी। दिल्ली में भी स्कूल खाली कराए गए थे और पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीमों ने तलाशी अभियान चलाया था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ सेक्टर-26 में एएनटीएफ टीम पर हमला, ड्रग्स तस्कर पुलिस हिरासत से फरार

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट इलाके…
Share to :

महाशिवरात्रि पर ट्राईसिटी में आस्था का सैलाब, सकेतड़ी शिवधाम में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

चंडीगढ़ 15 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ एक हाथ में गंगाजल, दूसरे…
Share to :

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर चिन्नी की अंतिम विदाई बड़े भाई ने दी मुखाग्नि, ‘सतनाम वाहे गुरु’ के जाप के बीच हुआ अंतिम संस्कार

चंडीगढ़ 21 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में जिम के बाहर…
Share to :

सेक्टर-26 में रोज छह घंटे वन-वे से यातायात प्रभावित, ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ के आरोपों के बीच ट्रैफिक पुलिस पर सवाल

चंडीगढ़ 19 फरवरी2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-26 में स्कूल समय…
Share to :