चंडीगढ़ 20 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सेक्टर-22 में बीच सड़क दो व्यक्तियों के बीच हिंसक झगड़े का वीडियो सामने आया है। करीब 1 मिनट 18 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों युवक पहले बड़े-बड़े पत्थर उठाकर एक-दूसरे पर हमला करने की कोशिश करते नजर आते हैं।वीडियो में एक युवक ब्लैक जैकेट में है, जबकि दूसरा कुर्ता-पायजामा पहने हुए दिख रहा है। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी होती है, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल जाती है। इसी दौरान आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचते हैं और दोनों को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन विवाद थमता नहीं है।
झगड़ा बढ़ने पर दोनों के बीच जमकर हाथापाई होती है। ब्लैक जैकेट पहने युवक दूसरे पर पत्थर से हमला करता है, वहीं कुर्ता-पायजामा पहना व्यक्ति भी जवाब में पत्थर उठाकर वार करता है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं।घटना सेक्टर-22 के लाइट पॉइंट की बताई जा रही है। हालांकि झगड़े की वजह और दोनों व्यक्तियों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।