पंजाबी समाज 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ हेल्थ इंटेलिजेंस (CBHI) की एक उच्चस्तरीय टीम ने शुक्रवार को दौरा किया। टीम का नेतृत्व डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती दीक्षा सचदेवा ने किया।तीन सदस्यीय टीम ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक भी की और स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन संबंधी जानकारी हासिल की। खास तौर पर गैर-संचारी रोगों, जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड और IDSP से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर संतोष जताते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन के नेतृत्व में काम कर रही पूरी स्वास्थ्य टीम की सराहना की। साथ ही, सेवाओं में और सुधार के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। बाद में टीम ने डेराबस्सी के सब-डिविजनल अस्पताल का भी दौरा किया।
इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. तमन्ना सिंगल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि CBHI केंद्र सरकार की एक नोडल एजेंसी है, जो स्वास्थ्य से संबंधित आंकड़ों के संग्रह, विश्लेषण और प्रसार का कार्य करती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लोहड़ी पर खुशियों की सौगात वार्ड नंबर 45 की उधम सिंह कॉलोनी में बच्चों के साथ समाजसेवियों ने मनाया पर्व

मोहाली में 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह…
Share to :

ढकोली सीएचसी में डॉक्टरों की गैरहाजिरी से मरीज परेशान, घंटों इंतजार के बाद लौट रहे लोग

पंजाब 13 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब जीरकपुर। ढकोली स्थित…
Share to :

बलटाना की कलगीधर मार्केट में ट्रेडर्स कमीशन का संवाद, व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का भरोसा

पंजाब 20 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब में व्यापारी वर्ग की समस्याओं के…
Share to :

स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में गुरशरण सिंह छीना ने ग्रहण किया चेयरमैन पद

पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब श्री गुरशरण सिंह छीना ने…
Share to :