पंजाब 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। बारादरी स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा भूमिका सिंघल का शव जालंधर हाइट्स के एफ-ब्लॉक के पास मिलने के बाद परिवार और पुलिस के बीच मौत के कारण को लेकर तीखा विवाद शुरू हो गया है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।जानकारी के अनुसार, भूमिका रोज की तरह शुक्रवार को अपनी टेनिस प्रैक्टिस के लिए अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित स्कूल की दूसरी ब्रांच गई थी। उसकी मां उसे स्कूल छोड़कर आई थीं, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। कुछ समय बाद जालंधर हाइट्स फ्लैट्स के पास उसका शव बरामद हुआ। उसे तुरंत पिम्स मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद टेनिस इंस्ट्रक्टर को भूमिका की टेनिस किट में एक सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा था— “सॉरी मम्मा, मैं दो पेपर में फेल हो गई हूं।” हालांकि, परिजन इस सुसाइड नोट पर भी सवाल उठा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह नोट दबाव में लिखवाया गया हो सकता है।परिवार के अनुसार कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अभी तक नहीं मिला है। उनका कहना है कि भूमिका को स्कूटी चलानी नहीं आती थी, ऐसे में वह स्कूल से करीब 3-4 किलोमीटर दूर जालंधर हाइट्स तक कैसे पहुंची। इसके अलावा अगर उसने छठी मंजिल से छलांग लगाई, तो उसका मोबाइल फोन क्यों नहीं टूटा। परिजनों का यह भी दावा है कि बच्ची के पैरों में दो गहरे घाव हैं, लेकिन शरीर पर अन्य कोई गंभीर चोट नहीं मिली। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि रिजल्ट आने से पहले उसे किसने बता दिया कि वह दो पेपर में फेल हो गई है।घटना के बाद देर रात स्कूल के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि स्कूल ने लंबे समय तक गेट बंद रखे और जानकारी छिपाने की कोशिश की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की मदद से स्कूल का गेट खुलवाया। आरोप है कि घटना के करीब छह घंटे बाद तक स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं कराए, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।भूमिका के पिता सुनील सिंघल पेशे से इंजीनियर हैं, जबकि मां राखी सिंघल गृहिणी हैं। भूमिका परिवार की छोटी बेटी थी और उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। परिवार मूल रूप से पंजाबी बाग क्षेत्र का रहने वाला है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं परिवार निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आने की मांग कर रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :