पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली जिला कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही को बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है। गुरुवार देर शाम जारी आदेश में कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर स्टे लगाते हुए उनकी अपील को भी स्वीकार कर लिया।इससे पहले 16 मार्च को डेराबस्सी कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में शाहबाज सिंह सोही और उनके दो साथियों को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी।सोही के वकील विक्रमजीत पासी के अनुसार, सेशन कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है, हालांकि विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है।मामला क्या है?यह विवाद जीरकपुर के पूर्व सरपंच कमलजीत सिंह की शिकायत से जुड़ा है। आरोप है कि शाहबाज सिंह सोही और उनके साथियों ने ‘प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डर्स’ के जरिए राजपुरा में ‘सिल्वर सिटी’ प्रोजेक्ट के नाम पर निवेश कराया। शिकायतकर्ता के अनुसार, करोड़ों रुपये के लेनदेन के बाद सौदा रद्द कर दिया गया और बाद में चेक बाउंस हो गया, जिससे यह मामला कोर्ट तक पहुंचा।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026