पंजाब 20 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 3,495 पेड़ों की कटाई के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को विस्तृत और स्पष्ट रोडमैप पेश करने के निर्देश दिए हैं।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि पंजाब जैसे राज्य में, जहां हरित क्षेत्र केवल 3-4 प्रतिशत है, वहां हजारों पेड़ों की कटाई को हल्के में नहीं लिया जा सकता। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई पर्यावरणीय संतुलन पर गंभीर असर डाल सकती है।कोर्ट ने गूगल इमेज को लेकर भी सवाल उठाए। दिखाई गई जमीन पर दो सड़कें और एक नहर नजर आने पर अदालत ने पूछा कि वहां प्रतिपूरक वनीकरण कैसे संभव होगा। साथ ही यह भी पूछा गया कि क्या उस जमीन पर पहले ही पेड़ों की कटाई हो चुकी है एनएचएआई की ओर से बताया गया कि पटियाला बाईपास को फोरलेन और जीरकपुर बाईपास को छह लेन बनाने के लिए पेड़ काटे जाने प्रस्तावित हैं। एजेंसी ने दावा किया कि इसके बदले 20,667 पेड़ राज्य सरकार को सौंपे जा चुके हैं और भूमि व मुआवजा भी दिया गया है, लेकिन कोर्ट ने इन दावों पर संतोष नहीं जताया।हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई में पूरी और स्पष्ट जानकारी पेश करने को कहा है, जिसके बाद ही परियोजनाओं पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :