चंडीगढ़ 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चिन्नी की हत्या के मामले में कैथल से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शूटरों ने वारदात से पहले तीन से चार दिनों तक लगातार चिन्नी की रेकी की। वे न्यू चंडीगढ़ तक उसके पीछे पहुंचे, जहां एक कार वॉशिंग सेंटर पर उसकी फॉर्च्यूनर खड़ी मिली, लेकिन चिन्नी मौके पर नहीं था। मौका न मिलने पर आरोपी लौट गए और बाद में साजिश को अंजाम दिया।मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को कैथल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर लक्की पटियाल के निर्देश पर दोनों शूटर लगातार चिन्नी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। उन्हें पहले से इनपुट दिया गया था कि चिन्नी अक्सर जिम या अपने ऑफिस में मिलता है, जिसके आधार पर वे उसकी मूवमेंट ट्रैक कर रहे थे।वारदात से पहले दोनों आरोपी तीन दिन तक कजहेड़ी के एक होटल में ठहरे रहे, जहां पूरी प्लानिंग को अंतिम रूप दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक की व्यवस्था भी चंडीगढ़ में ही करवाई गई थी। आरोपियों के पास चिन्नी की फॉर्च्यूनर का नंबर पहले से मौजूद था, जिससे वे आसानी से उसका पीछा कर सके।सूत्रों के मुताबिक, दोनों शूटर गैंगस्टर लक्की पटियाल के संपर्क में जंगी ऐप के जरिए थे। वारदात की पूरी प्लानिंग इसी एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर की गई, ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि जनवरी में भी चिन्नी की रेकी की गई थी, लेकिन उस समय पीयूष उर्फ राजन मलयेशिया से भारत आने के बावजूद वारदात को अंजाम नहीं दे सका।पुलिस के अनुसार, पीयूष का संपर्क मलयेशिया में अपने रूम पार्टनर के जरिए लक्की पटियाल से हुआ था, जबकि दूसरे आरोपी प्रीतम का संपर्क अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति के जरिए गैंगस्टर से जुड़ा। अब पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।जांच में प्रॉपर्टी विवाद का एंगल भी सामने आया है। आशंका है कि चिन्नी का किसी बड़ी पार्टी के साथ चल रहे विवाद के चलते ही सुपारी दी गई हो। इसके अलावा, आरोपियों ने पंजाब में अन्य लोगों की भी रेकी की थी, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह नेटवर्क एक बड़े आपराधिक मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :