दैनिक खबरनामा। विकासनगर (देहरादून), 14 जून :  सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक विनोद कुमार की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों और हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों के बाहर प्रदर्शन किया तथा पथराव और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर 12 नामजद आरोपितों समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपितों के मकानों का निरीक्षण किया और कथित अवैध निर्माणों को चिन्हित करने के बाद बुलडोजर कार्रवाई भी की।

पानी के विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस के अनुसार, गांव में पड़ोसी खेतों में पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के भाई अशोक कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब छह बजे विवाद के चलते आरोपित पक्ष के लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए। उनके हाथों में लाठी-डंडे, लकड़ी की फट्टियां, हथौड़े और बेलचे थे।

शिकायत के मुताबिक, आरोपितों ने घर में घुसकर विनोद कुमार, अशोक कुमार, राजेश और सुषमा पर हमला कर दिया। हमले के दौरान विनोद कुमार के सिर पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। एहतियात के तौर पर गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तथा पीएसी तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के परिजनों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग; हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। सिलीगुड़ी, 4 जून 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Share to :

पुणे में Wipro पर धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप, FIR के बाद कंपनी को नोटिस; जांच में SIT की मदद लेने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। पुणे, 5 जून 2026: पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित विप्रो कार्यालय…
Share to :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को मिली अनुमति, CJP ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने…
Share to :

बंगाल में TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज: किसी का मुंडवाया सिर, कोई साड़ियों के ढेर में छिपा मिला; पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन भी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 7 जून 2026: पश्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक और…
Share to :