.

दैनिक खबरनामा | 6 अगस्त 2026 ( प्रतापगढ़)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में लगभग 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक ढह गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ जब परिवार के सभी सदस्य एसी चलने के कारण एक ही कमरे में सो रहे थे। लगातार बारिश के चलते कमजोर हो चुका मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा और कमरे में सो रहे सभी लोग मलबे के नीचे दब गए।

सूचना मिलते ही सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है।

सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रात करीब दो बजे कोतवाली पुलिस को महुली इलाके में मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन प्रमोद श्रीवास्तव समेत परिवार के छह सदस्यों की जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता (55), बेटे नितिन (25), बहू माधुरी (23), एक वर्षीय पोते माधव और 10 माह के पोते अद्विक के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक की पहचान अमन श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

हादसे के इकलौते जीवित बचे अमन श्रीवास्तव ने बताया कि नींद खुलने पर उन्हें एहसास हुआ कि वे मलबे के नीचे दबे हुए हैं। किसी तरह बाहर निकलने के बाद उन्होंने अपने परिजनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों और अन्य लोगों से मदद मांगी। अमन ने बताया कि हादसे के समय सातों लोग एक ही कमरे में सो रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता, छोटा भाई, पत्नी और दोनों छोटे बच्चे मलबे में दब गए। उन्हें तो बचा लिया गया, लेकिन परिवार के बाकी छह सदस्यों की मौत हो गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग; हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। सिलीगुड़ी, 4 जून 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Share to :

पुणे में Wipro पर धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप, FIR के बाद कंपनी को नोटिस; जांच में SIT की मदद लेने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। पुणे, 5 जून 2026: पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित विप्रो कार्यालय…
Share to :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को मिली अनुमति, CJP ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने…
Share to :

बंगाल में TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज: किसी का मुंडवाया सिर, कोई साड़ियों के ढेर में छिपा मिला; पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन भी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 7 जून 2026: पश्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक और…
Share to :