दैनिक खबरनामा। जम्मू, 10 अगस्त: रविवार को जम्मू में हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सत शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे कश्मीर-केंद्रित राजनीति करने वाले नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के झूठे विमर्श को जमीनी स्तर तक जाकर लोगों के सामने रखें।

त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा सियासी हालात और सत्ता में मौजूद नेशनल कांफ्रेंस द्वारा किए गए वादों को पूरा न किए जाने से उपजे जन आक्रोश पर विस्तार से चर्चा हुई। सत शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और पार्टी की पहुंच को और मजबूत करें।

बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और प्रदेश महासचिव संजिता डोगरा भी मौजूद रहे। आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी यहीं तय की गई। इसी दौरान प्रदेशभर में चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान भी किया गया।

सत शर्मा ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रवाद को मजबूती देने के साथ विकास कार्यों में तेजी लाई है। वहीं दूसरी ओर एनसी और पीडीपी जनता को गुमराह करने के लिए लगातार भ्रामक नैरेटिव फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों की कथनी और करनी के बीच का फर्क उजागर कर उनका असली चेहरा सामने लाना जरूरी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प पर अडिग है। प्रदेश के लोग अब एनसी और पीडीपी की परिवारवादी राजनीति, धोखे और दुष्प्रचार को नकार रहे हैं और मोदी सरकार की विकास-आधारित नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि वर्तमान एनसी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। खराब प्रबंधन, अधूरे वादे और गलत प्राथमिकताओं की वजह से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता एनसी व पीडीपी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का सशक्त जवाब देंगे और विकास, राष्ट्रवाद व जनहित का संदेश हर घर तक पहुंचाएंगे।

संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि सभी कार्यक्रमों की योजना बूथ स्तर तक बारीकी से बनाई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि देशभक्ति से जुड़े आयोजनों में अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने जमीनी संपर्क मजबूत करने और तथ्यों, अनुशासन तथा लगातार जनसंपर्क के जरिए विकास-विरोधी प्रचार का मुकाबला करने पर बल दिया।

बैठक में भाजपा के विधायक, पूर्व विधायक, डीडीसी, बीडीसी सदस्य, नगर निकायों के पूर्व पार्षद, पूर्व सरपंच, पूर्व पंच, पूर्व सैनिकों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बुद्धिजीवी भी शामिल हुए।

सत शर्मा ने यह भी कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाए। कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और शहीदों व राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों को तिरंगे से सजाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

अमरनाथ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ा बदलाव, हेलीकॉप्टर सेवा बंद; यात्रा मार्ग घोषित हुआ नो-फ्लाइंग ज़ोन

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 3 जून : पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर…
Share to :