दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026. पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 177वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों और संदिग्ध ठिकानों पर 600 छापेमारियां कीं। इस दौरान पुलिस ने 333 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से आठ हथियार भी बरामद किए।

पंजाब पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह विशेष अभियान 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के नेतृत्व में शुरू किया गया था। अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) संयुक्त रूप से लगातार विशेष ऑपरेशन चला रही हैं।

अभियान के 177वें दिन की कार्रवाई में 333 गिरफ्तारियों के साथ इस अभियान के दौरान अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 49,603 हो गई है। इसके अलावा पुलिस ने 240 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई भी की है।

विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आठ घोषित अपराधियों (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स) को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। नागरिक गैंगस्टरों, वांछित अपराधियों अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि से संबंधित जानकारी एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रवनीत सिंह बिट्टू को एससी आयोग से राहत, पेशी के लिए मिला अंतिम अवसर; 24 जून को होना होगा हाज़िर

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 15 जून 2026. पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने…

अजनाला थाना हमले केस में सांसद अमृतपाल सिंह की आज पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को…

निकाय चुनावों के बाद मुख्यमंत्री मान की पहली मंत्रिमंडल बैठक आज, बड़े निर्णयों के संकेत

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 29 मई : पंजाब में निकाय चुनावों की प्रक्रिया…

39 हजार से अधिक जन-जागरूकता बैठकों से हर गांव और हर वर्ग तक पहुंचा ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’

पंजाब पुलिस के संवाद अभियान ने नशा विरोधी मुहिम को बनाया जन…