चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सेक्टर-50 स्थित गोशाला चौक के पास रविवार रात एक हिट एंड रन हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुभाष (18) के रूप में हुई
है, जो 11वीं कक्षा का छात्र था। उसका 19 वर्षीय भाई शुभम पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।पुलिस के अनुसार, दोनों सगे भाई बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे नांगली आश्रम की ओर से आते समय एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
बीट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। शुभम की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार वाहन चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :