दैनिक ख़बरनामा गांधीनगर 27 मई : गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए समुद्री रास्ते से भारत लाई जा रही करीब 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1,150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों को कच्छ के समुद्री इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद ATS और कोस्ट गार्ड ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर समुद्र में तलाशी अभियान शुरू किया। जांच में सामने आया कि यह कोकीन दक्षिण अमेरिका से पाकिस्तान के रास्ते भारत लाई जा रही थी।

अधिकारियों के अनुसार तस्करों की योजना गुजरात के समुद्री तट के जरिए इस खेप को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की थी। ऑपरेशन के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

इस मामले के बाद कई राज्यों में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। एजेंसियों का मानना है कि इस गिरोह के संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में गुजरात ATS और Indian Coast Guard द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया यह 15वां सफल एंटी-ड्रग ऑपरेशन है। सुरक्षा एजेंसियां समुद्री सीमाओं पर लगातार निगरानी रख रही हैं ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी को रोका जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :