हिमाचल प्रदेश 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के बजट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य को आर्थिक संकट की ओर ले जाने वाला है। भारद्वाज के अनुसार, पहली बार प्रदेश का बजट घटाकर लगभग 58,514 करोड़ से 54,928 करोड़ कर दिया गया है, जिससे विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ेगा।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और सरकार को कर्मचारियों के वेतन का 3% से 50% तक हिस्सा अगले छह महीनों के लिए स्थगित करना पड़ा है, जो वित्तीय आपातकाल जैसे हालात का संकेत है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने करीब 45,000 करोड़ का कर्ज लिया है और कुल कर्ज 1 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है।भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार के पास कर्ज चुकाने का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है और केवल दिखावटी फैसलों के जरिए जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने पंचायतों के फंड में कटौती और 15वें वित्त आयोग की राशि वापस लेने को लोकतंत्र के खिलाफ बताया।किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दूध खरीद पर सीमाएं लगाई जा रही हैं और लगभग 120 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। साथ ही बागवानी क्षेत्र की अनदेखी का भी आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र की योजनाओं के 3,300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के सही क्रियान्वयन में विफलता का भी मुद्दा उठाया।अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट कर्मचारी, किसान और युवा विरोधी है और केवल “विंडो ड्रेसिंग” के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :
You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)एक समय जहां कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ…
Share to :