दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस ने एक ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव यूनिट (SIU) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त ढाबे में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर SIU टीम ने योजना बनाते हुए एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। जैसे ही पुष्टि हुई, पुलिस ने तुरंत छापा मारकर पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया।कार्रवाई के दौरान महिलाएं और पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए। इस ऑपरेशन के समय एसपी ऊना सचिन हिरेमठ भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि उन्हें लंबे समय से इस स्थान पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिमला जिला परिषद चुनाव लटकाने पर भड़की BJP, 48 घंटे का अल्टीमेटम, कोर्ट जाने की चेतावनी

दैनिक खबरामा। शिमला, 8 अगस्त: हिमाचल की राजधानी में जिला परिषद का…

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मांझी खड्ड पर 380 मीटर का पुल बनेगा, शिमला से उच्चस्तरीय दल करेगा निरीक्षण 

दैनिक खबरनामा । शिमला, 1 जुलाई : गगल में स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट…

हिमाचल में ‘राज्य किसान आयोग विधेयक 2026’ पास, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बनेगा समर्पित आयोग

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के…

शिमला में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान गन्ना कमिश्नर डॉ. अमरीक सिंह सम्मानित

हिमाचल प्रदेश 21 मार्च (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के शिमला में “टिकाऊ…