दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 हिमाचल प्रदेश में हरित गतिशीलता (ग्रीन मोबिलिटी) को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सोलन में 6 नई इलेक्ट्रिक बसों की खेप पहुंच गई है, जिन्हें जल्द ही प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी और दुर्गम रूटों पर ट्रायल के लिए उतारा जाएगा। इन बसों को हैदराबाद की कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक द्वारा तकनीकी सुधारों के बाद दोबारा भेजा गया है।
इससे पहले हुए ट्रायल में पहाड़ी चढ़ाई और लंबी दूरी के दौरान बसों के प्रदर्शन में कुछ तकनीकी खामियां और पावर बैकअप से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने इन खामियों की विस्तृत रिपोर्ट कंपनी को भेजी थी, जिसके आधार पर बसों में जरूरी सुधार किए गए हैं। अब नई तकनीक से लैस इन बसों को फिर से परखा जाएगा।एचआरटीसी की तकनीकी कमेटी ट्रायल के दौरान बसों की बारीकी से जांच करेगी। इन बसों को केवल सोलन ही नहीं, बल्कि शिमला, कुल्लू और चंबा जैसे कठिन पहाड़ी रूटों पर भी चलाकर देखा जाएगा। सफल ट्रायल के बाद प्रदेश को कुल 297 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।नई इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इन बसों के संचालन से न केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को शोर रहित और आरामदायक सफर का अनुभव भी मिलेगा।
आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत के अनुसार, बसों के ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और सफल परिणाम मिलने पर इन्हें नियमित रूटों पर उतार दिया जाएगा। इससे प्रदेश की परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे

दैनिक खबरनामा | बिलासपुर, 1 जून : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव…
Share to :