दैनिक खबरनामा। शिमला, 6 जून 2026: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित हुई। सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में करीब 35 एजेंडा आइटम पर चर्चा की जा रही है। शहरी निकाय और पंचायत चुनावों के बाद आयोजित हो रही इस बैठक को सरकार के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

बैठक में नव-निर्वाचित पंचायत एवं शहरी निकाय प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने से संबंधित प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश की प्रत्येक पंचायत को संपर्क सड़क से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा बजट में की गई विभिन्न घोषणाओं को मंजूरी प्रदान किए जाने के साथ-साथ विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने और नए पद सृजित करने पर भी फैसला लिया जा सकता है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद हो रही यह पहली महत्वपूर्ण बैठक है, इसलिए भर्ती और प्रशासनिक फैसलों को लेकर कर्मचारियों एवं युवाओं की नजरें भी इस पर टिकी हुई हैं।

गौरतलब है कि 22 मई को आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान आयोजित मंत्रिमंडल बैठक को लेकर विपक्षी भाजपा ने सवाल उठाए थे। इस बार की बैठक में सरकार चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग तथा बड़ी संख्या में मतदान करने वाले मतदाताओं का आभार भी व्यक्त कर सकती है।

इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा गठित विभिन्न मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों और निर्णयों के आधार पर भी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :

हिमाचल के पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: अगले महीने मिलेगा 250 करोड़ रुपये का एरियर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

दैनिक खबरनामा। शिमला, 7 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह…
Share to :

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :