चंडीगढ़ 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। होली से पहले प्रशासन ने 377 रिक्त पदों को भरने का फैसला लिया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया अप्रैल से शुरू की जाएगी। 20 मार्च तक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी विभागों के नए सर्विस रूल्स को अंतिम रूप दे दिया गया है। लंबे समय से नियमों में स्पष्टता न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी, लेकिन अब सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। इस बार सभी नियुक्तियां नए सर्विस रूल्स के तहत होंगी और चयनित उम्मीदवारों को उसी के अनुरूप वेतन और सेवा शर्तों का लाभ मिलेगा। भर्ती पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी।पहले चरण में क्लर्क, स्टेनो, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य ग्रुप-सी पद भरे जाएंगे। ट्रांसपोर्ट, शिक्षा, आरएलए समेत कई विभागों में लंबे समय से रिक्तियां होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा था। अधिकारियों का मानना है कि नई भर्तियों से विभागीय कार्य में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।पुलिस विभाग को भी कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई और एसआई के खाली पदों का विवरण भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जेल वार्डर की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है, जिसे उनके पुनर्वास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, जिससे युवाओं को बड़ा रोजगार अवसर मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज, निष्कासित नवजोत कौर सिद्धू के वडिंग पर 2400 करोड़ के आरोप

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब कांग्रेस से निष्कासित नेता…
Share to :

लगातार एनडीपीएस मामलों में संलिप्त युवक पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, क्षेत्र से किया गया निष्कासन

मोहाली 16 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली लगातार आपराधिक गतिविधियों तथा नशीले पदार्थों…
Share to :

आम आदमी पार्टी (AAP) को गवर्नर कटारिया का जवाब“मैं संविधान के अनुसार चल रहा हूं

पंजाब 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद…
Share to :

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार 180 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 तस्कर हथियारों समेत गिरफ्तार

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के…
Share to :