बिहार 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) बिहार शहर के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में नगर परिषद बक्सर ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। गुरुवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जीआईएस बेस मैप एवं संपत्ति सर्वेक्षण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य पार्षद कमरुन निशा उप मुख्य पार्षद बेबी देवी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक मौजूद रहे। यह परियोजना नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के कार्यादेश के तहत विविएन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित की जा रही है।नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी।पहले चरण में अत्याधुनिक जीआईएस तकनीक के माध्यम से पूरे बक्सर शहर का बेस मैप तैयार किया जाएगा, जिससे शहर की भौगोलिक और संरचनात्मक जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी।दूसरे चरण में सर्वे टीम द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर प्रत्येक संपत्ति का विस्तृत विवरण एकत्र किया जाएगा। सर्वेक्षण की शुरुआत वार्ड संख्या तीन से की जा रही है।सर्वे पूरा होने के बाद शहर के प्रत्येक घर को एक यूनिक हाउस आईडी प्रदान की जाएगी। इसी आईडी के आधार पर नगर परिषद की ओर से आधिकारिक नंबर प्लेट जारी की जाएगी, जिससे घरों की पहचान आसान होगी और सभी आंकड़े नगर परिषद के डिजिटल पोर्टल पर सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहेंगे।इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने बताया कि इस डिजिटल सर्वे से कर निर्धारण, नगर सेवाओं की योजना, आपातकालीन सेवाओं और विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। साथ ही शहर को स्मार्ट और आधुनिक बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम साबित होगा।नगर परिषद की इस पहल को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि GIS मैपिंग और संपत्ति सर्वेक्षण से बक्सर शहर को एक नई डिजिटल पहचान मिलेगी और भविष्य के विकास कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुस्तफिजुर रहमान पर बयान पड़ा भारी के.सी. त्यागी से जेडीयू नाराज़, पार्टी से बाहर का रास्ता तय माना जा रहा

नई दिल्ली 8जनवरी (दैनिक खबरनामा)बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर दिए गए…
Share to :

हेडलाइंस: राहुल गांधी के एपस्टीन आरोपों पर हरदीप पुरी का जवाब, बोले- ‘सिर्फ 3-4 बार औपचारिक मुलाकात हुई’

नई दिल्ली 12 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। लोकसभा…
Share to :

राजस्थान के सवाई माधोपुर से बड़ी खबर, मलारना डूंगर में मेगा हाइवे पर भीषण हादसा

राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के…
Share to :

नई औद्योगिक नीति से बदलेगा हरियाणा का औद्योगिक नक्शा, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

दिल्ली 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) दिल्ली: हरियाणा में जल्द ही नई…
Share to :