उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ ऐसे अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में बड़ी ऊंचाइयों को छुआ, लेकिन उतनी ही तेजी से वे विवादों के भंवर में भी फंस गए। वर्ष 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश इस सूची में प्रमुख रूप से गिने जाते हैं।बिहार के एक साधारण परिवार में जन्मे अभिषेक प्रकाश ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया और यूपीएससी परीक्षा में 8वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। अपने शुरुआती करियर में वे एक तेज-तर्रार और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में पहचाने गए।आरोपों में घिरने से पहले अभिषेक प्रकाश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के करीबी और विश्वसनीय अफसर माने जाते थे। इसके अलावा वे लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) जैसे अत्यंत प्रभावशाली पद पर भी लंबे समय तक तैनात रहे, जहां उनकी प्रशासनिक पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी।हालांकि, बाद में उन पर 5 प्रतिशत कमीशन से जुड़े गंभीर आरोप लगे, जिनकी वजह से उनका चमकता करियर दांव पर लग गया। बताया जाता है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उनकी आईएएस पत्नी ने भी उन्हें उत्तर प्रदेश से बाहर भेजे जाने की सलाह दी थी, लेकिन हालात संभलने के बजाय और बिगड़ते चले गए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हापुड़ में अतिक्रमण से कराहता शहर, अख़बार में खबर छपते ही जागे अधिकारी अतिक्रमण हटाओ अभियान’ बनकर रह गया औपचारिकता

उत्तर प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हापुड़, उत्तर प्रदेश नगर के अधिकांश…
Share to :

इंदौर दूषित जलकांड: पीड़ितों से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी और उमंग सिंघार, क्षेत्र बना पुलिस छावनी

इंदौर 6 जनवरी (दैनिक खबरनामा)भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई…
Share to :

देश की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति ‘प्रहार’ जारी, एमएचए ने बताया सख्त और संतुलित कार्रवाई का खाका

नई दिल्ली 23 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय…
Share to :

भाजपा नेता जगदीश सैनी ‘गुड्डू’ को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त

राजस्थान 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने…
Share to :