उत्तर प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हापुड़, उत्तर प्रदेश
नगर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर फैले अतिक्रमण ने हापुड़ शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। हालात यह हैं कि सुबह से लेकर शाम तक शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अतिक्रमण को लेकर नागरिकों द्वारा लगातार संबंधित अधिकारियों और नगर पालिका प्रशासन से शिकायतें की जाती रही हैं, लेकिन लंबे समय तक इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। मंगलवार को जब इस मुद्दे को लेकर एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई, तब जाकर प्रशासन की नींद खुली और आनन-फानन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की घोषणा की गई।समाचार प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने तहसील चौपले से लेकर पक्का बाग चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नितिन सिंह, पुलिस विभाग की ओर से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय तथा नगर पालिका से राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के लिए बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी साथ में रखी गई थी, ताकि अवैध अतिक्रमण हटाकर जब्त किया जा सके।हालांकि, कार्रवाई के नाम पर प्रशासन की ओर से केवल औपचारिकता निभाई गई। अतिक्रमण हटाने के बजाय अधिकांश दुकानदारों और ठेले वालों को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पूरे अभियान के दौरान महज चार हजार रुपये का जुर्माना वसूल कर नगर पालिका की टीम वापस लौट गई,जबकि शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन वास्तव में अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर होता, तो शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती थी। लेकिन एक बार फिर कार्रवाई अधूरी रह जाने से लोगों में नाराजगी है।नागरिकों ने मांग की है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को केवल कागजी कार्रवाई न बनाकर, स्थायी और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि हापुड़ शहर को जाम और अव्यवस्था से निजात मिल सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :