इंदौर 6 जनवरी (दैनिक खबरनामा)भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पीड़ित परिवारों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने भागीरथपुरा पहुंचे। नेताओं के आगमन को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस-प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे क्षेत्र पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।
पीड़ित परिवारों से बातचीत के दौरान जीतू पटवारी ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण लोगों को दूषित पानी पीना पड़ा, जिसके चलते कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता कि बुनियादी सुविधाओं की कमी और भ्रष्टाचार के कारण आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़े।
जीतू पटवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रदेश में ऐसे ही निर्दोष लोग भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उन्हें प्रति परिवार एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने इंदौर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और मांग की कि इंदौर के महापौर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए, ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले में पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रेरा की तर्ज पर प्रॉपर्टी डीलरों को अधिकृत करे चंडीगढ़ प्रशासन

चंडीगढ़ 19 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी कारोबार को पारदर्शी और सुव्यवस्थित…
Share to :

कतर में हेलीकॉप्टर हादसा 6 की मौत, 1 लापता; समुद्र में तेज़ी से जारी सर्च ऑपरेशन

दैनिक खबरनामा 22 मार्च 2026 कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर चौथे दिन भी तेज़ी, 29 दिन में सोना ₹43 हजार और चांदी ₹1.55 लाख महंगी

नई दिल्ली 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली देश में…
Share to :