दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 इंडोनेशिया ने शनिवार से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। नए सरकारी नियम के तहत अब बच्चे YouTube, TikTok, Facebook, Instagram, Threads, X, Bigo Live और Roblox जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट नहीं बना पाएंगे।सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य बच्चों को अश्लील कंटेंट, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल लत जैसी समस्याओं से बचाना है। इस कदम के साथ इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है जिसने बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर इतनी सख्त रोक लगाई है।
संचार और डिजिटल मामलों की मंत्री Meutya Hafid के अनुसार यह नियम लगभग 7 करोड़ बच्चों पर लागू होगा। उन्होंने माना कि इसे लागू करना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन बच्चों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी कदम है।इस फैसले को कई माता-पिता का समर्थन मिला है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के कारण बच्चों पर नियंत्रण कम होता जा रहा है और यह कदम उन्हें सही दिशा देगा।
दुनिया के कई देश भी इसी तरह के कदम उठा रहे हैं Australia पहले ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर प्रतिबंध लागू कर चुका है, जबकि France, Spain और Denmark भी इस दिशा में काम कर रहे हैं।भारत में भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। Karnataka सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का प्रस्ताव रखा है, जबकि केंद्र सरकार भी इस पर विचार कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय लालगढ़ जाटान में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान लालगढ़ जाटान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय…
Share to :

करोड़ों की शादियों के दौर में IAS कपल ने रचाई सादगी की मिसाल, ऑफिस बना विवाह मंडप

राजस्थान 19 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) राजस्थान आज के दौर में…
Share to :

T20 वर्ल्ड कप 2026 बेथेल-ब्रूक की फिफ्टी, इंग्लैंड ने नेपाल को दिया 185 रनों का लक्ष्य

8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच लगातार…
Share to :

सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर चौथे दिन भी तेज़ी, 29 दिन में सोना ₹43 हजार और चांदी ₹1.55 लाख महंगी

नई दिल्ली 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली देश में…
Share to :