दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 8 जून 2026: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किए जाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों से समर्थन मांगा है। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक में उन्होंने सहयोगी दलों से आगामी संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने व्यापक जनआंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं और अधिकारों से जुड़ा विषय है।

उमर अब्दुल्ला ने विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने और नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करना जनता से किए गए वादों को पूरा करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

सूत्रों के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस जल्द ही विपक्षी दलों और उनके वरिष्ठ नेताओं से औपचारिक संपर्क कर आंदोलन में उनके सहयोग और भागीदारी को अंतिम रूप देगी। पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन नई दिल्ली में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा लौटाने और संवैधानिक गारंटियों की बहाली की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरि की पौड़ी पर फिर हादसा: दोस्तों संग नहाने गया 10वीं का छात्र तवी में डूबा, सेल्फी बनाते समय गहरे पानी में बहा

दैनिक खबरनामाम। जम्मू, 16 जून :  तवी नदी के हरि की पौड़ी…

जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल: तीन जेकेएएस अफसरों का तबादला, नई तैनाती के आदेश जारी

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 10 जुलाई: जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक जरूरतों के चलते…

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय का कड़ा निर्देश, अब चेहरे से होगी हाजिरी, एंट्री-एग्जिट मिस करने पर नहीं मिलेगा वेतन

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 8 जुलाई: जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों की…

रणबीर नहर के तट पर बसा भोले का धाम, मरालियां का शिव मंदिर बना श्रद्धा का प्रतीक

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 18 अगस्त: जम्मू जिले के मीरां साहिब क्षेत्र के…