हरियाणा 12 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका स्थित प्राचीन श्री काली माता मंदिर में चल रहे नवनिर्माण कार्य के दौरान खुदाई में पुराने धार्मिक चिह्न और मूर्तियां निकलने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पिलर निर्माण के लिए
की जा रही खुदाई के दौरान सुदर्शन चक्र जैसी आकृति वाली एक संरचना मिलने का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।मामले की जानकारी मिलते ही बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरेश धीमान, दर्शन गिरी महाराज और संजय लहोट सहित अन्य लोग मंदिर पहुंचे। उन्होंने खुदाई से निकले धार्मिक चिह्न को मौके पर दिखाने की मांग की, लेकिन वह संरचना वहां मौजूद नहीं मिली। इस पर शिष्टमंडल ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यदि अवशेष सुरक्षित नहीं मिले तो शहरवासियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने स्पष्ट किया कि जब उक्त चिह्न निकला उस समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि खुदाई का मलबा चंडी माता मंदिर परिसर की खाली जगह पर डलवाया जा रहा था। बाद में कर्मचारियों को निर्देश देकर धार्मिक चिह्न को ढूंढकर सुरक्षित रख लिया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थल पर खुदाई पुरातत्व विभाग के मार्गदर्शन में होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्राचीन धरोहर को नुकसान न पहुंचे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला के आसरेवाली जंगल में खैर तस्करी का बड़ा खुलासा, हजारों पेड़ों की कटाई की आशंका

हरियाणा 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला स्थित आसरेवाली जंगल…
Share to :

हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में उतार-चढ़ाव किसानों के लिए मौसम बना अनुकूल

हरियाणा 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा हिसार। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव…
Share to :

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर सियासी घमासान तेज, भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू

हरियाणा 22 जनवरी(दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में इस साल अप्रैल माह में…
Share to :

पंचकूला की क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने आरोपी फाइनेंसर को किया कोर्ट में पेश। 3 दिन का मिला पुलिस रिमांड

पंचकूला 9 जनवरी (जगदीश कुमार) पंचकूला कोर्ट में क्राइम ब्रांच 19 को…
Share to :