पंजाब 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। बिल्डिंग के फ्रंट पर लगे 20 से 25 सीसीटीवी कैमरे पिछले तीन महीनों से बंद हैं, जिससे वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में यहां से दस से अधिक दोपहिया वाहन चोरी हो चुके हैं, लेकिन किसी भी घटना की फुटेज उपलब्ध नहीं है।
ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में करीब 250 से ज्यादा दफ्तर और लगभग 50 शोरूम संचालित हैं। रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। बाहर लगे कैमरे सुरक्षा का भरोसा तो देते हैं, लेकिन हकीकत में वे सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। सिस्टम में इंटरनेट कनेक्शन तक नहीं चल रहा, जिससे रिकॉर्डिंग संभव नहीं हो पा रही।लोगों में रोष, मेंटेनेंस पर उठे सवालपीड़ित कुलविंदर सिंह ने बताया, “मैं रोज की तरह ऑफिस आया था। शाम को बाहर निकला तो बाइक गायब थी। जब फुटेज मांगी तो पता चला कि कैमरे ही बंद हैं। यह सरासर लापरवाही है।”पूजा अरोड़ा ने कहा, “तीन महीने से कैमरे क्यों बंद हैं? मालिकों को जवाब देना चाहिए। जिन लोगों के वाहन चोरी हुए हैं, उनकी भरपाई की जानी चाहिए।”विकास शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा, “हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर पैसे लिए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा ठप है। अगर कैमरे काम नहीं कर रहे तो मेंटेनेंस किस बात का?”सतिंदर सिंह का कहना है कि चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। “ग्राहक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और खरीददारी भी तसल्ली से नहीं कर पा रहे।”अधिकारियों को सूचना, फिर भी कार्रवाई नहीं मेंटेनेंस मैनेजर धीरज कुमार के अनुसार, कैमरे ठीक कराने के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। “लोग फुटेज मांगने आते हैं, लेकिन कैमरे बंद होने के कारण हम असहाय हैं,” उन्होंने कहा।वहीं जीरकपुर के एएसआई लाब सिंह ने बताया कि पुलिस चोरी हुई बाइकों की तलाश में जुटी है और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वाहन चोरों को हिरासत में लिया जाएगा

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ढकोली फायरिंग कांड का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद

पंजाब 2 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के ढकोली थाना क्षेत्र में गोली…
Share to :

सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति अधिकारों को स्पष्ट करने की दिशा में पंजाब सरकार का निर्णायक कदम

पंजाब 13 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :

एसजीपीसी नोटिस पर टकराव तेज ज्ञानी रघुबीर सिंह का जवाब, अकाल तख्त पर तलब करने की मांग

पंजाब 23 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी…
Share to :