दैनिक खबरनामा 22 मार्च 2026 कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। इस घटना की पुष्टि कतर के आंतरिक मंत्रालय ने की है।मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद तटीय सुरक्षा और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव और खोज अभियान शुरू कर दिया। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है, लेकिन समुद्र में खराब हालात और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।अधिकारियों का कहना है कि सभी उपलब्ध संसाधनों को खोज अभियान में लगाया गया है और लापता व्यक्ति को जल्द ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है।बताया जा रहा है कि इस हादसे की शुरुआती जानकारी कतर के रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई थी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस घटना ने चिंता बढ़ा दी