उत्तर प्रदेश 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनसिंहपुर गांव में बीती देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात चोरों ने गांव के एक किराना स्टोर समेत चार आवासीय मकानों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक-एक कर पांच स्थानों को निशाना बनाया। इस दौरान चोर करीब 50 हजार रुपये की नकदी और लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता तब चला, जब सुबह घरों के सदस्य जागे और कमरों में सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही सहावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीमों ने घरों और किराना स्टोर से फिंगरप्रिंट, पैरों के निशान और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि चोरों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :