दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 कुल्लू कुल्लू और सैंज घाटी में सोमवार को खेल, आस्था और परंपराओं से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू से केलांग तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा भी संचालित होगी।खेल-ढालपुर में अंडर-19 और अंडर-23 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाएंगी और विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।आस्था-सैंज घाटी के लारजी में देव खेल की रस्मों और नियमों का निर्वहन अपराह्न 1:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।परंपरा-सैंज घाटी की ग्राम पंचायत बनोगी के देहुरी में देवी-देवताओं और हारियानों द्वारा देव परंपराओं का निर्वहन अपराह्न 2:30 बजे से किया जाएगा। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा।काम की बात-अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से लाहौल-स्पीति मुख्यालय केलांग के लिए अटल टनल रोहतांग के रास्ते हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अपराह्न 12:30 बजे रवाना होगी।स्वास्थ्य सेवाओं के तहत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रॉमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. शुभम, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. प्रीत और शाम 9:30 बजे से डॉ. शानू महाजन अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल का संपर्क नंबर 01902-222350 जारी किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :