दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चिट्टे (हेरोइन) के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CHC हरिपुरधार के एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। 31 मार्च को 6.68 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नाहन के डॉ. आदित्य के खिलाफ कार्रवाई की।जांच में सामने आया है कि डॉक्टर ने ही आरोपी अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को स्कूटी पर चिट्टा लाने के लिए नारायणगढ़ भेजा था। मामले में डिजिटल लेनदेन और व्हाट्सएप चैट जैसे अहम सबूत भी मिले हैं।एसपी एनएस नेगी के अनुसार, डॉक्टर वर्ष 2020 से नशे का आदी है और दिन में कई बार इंजेक्शन के जरिए नशा करता था। पुलिस ने 31 मार्च को चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर कांगनवाला नेचर पार्क के पास दोनों युवकों को गिरफ्तार किया था।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चिट्टा नारायणगढ़ (हरियाणा) के एक व्यक्ति विक्की से खरीदा गया था। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में हरियाणा जाने की तैयारी कर रही है और नारायणगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा
You May Also Like
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज डॉ. जितेंद्र सिंह का कांग्रेस-आईएनडीआई पर हमला
- Vishal
- April 19, 2026
ऊना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाया, 5 के खिलाफ केस दर्ज
- Vishal
- April 29, 2026
हिमाचल चुनावी तैयारियां तेज कांग्रेस की अहम बैठक आज, पंचायत से निगम तक रणनीति पर मंथन
- Vishal
- April 16, 2026
नूरपुर के न्याजपुर में बड़ा सड़क हादसा बस चालक को हार्ट अटैक, निजी बस पलटी दो दर्जन यात्री घायल
- Vishal
- May 3, 2026