दैनिक खबरनामा करनाल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर करनाल के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें सेक्टर-6 निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी के साथ घूमने गए विनय को आतंकियों ने गोली मार दी थी। एक साल बाद भी परिवार इस सदमे से उबर नहीं पाया है।सेक्टर-8 स्थित संत कबीर स्कूल में प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जहां विनय ने बचपन में पढ़ाई की थी। इस मौके पर उनके पिता राजेश नरवाल, बहन सृष्टि नरवाल और दादा हवा सिंह मौजूद रहे। सभी ने विनय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।सृष्टि नरवाल ने बताया कि उस दिन की आखिरी बातचीत आज भी याद आती है। उन्होंने कहा कि यह घटना परिवार के लिए ऐसा जख्म है, जो समय के साथ भी नहीं भर पाया। उन्होंने अपने माता-पिता के दर्द को साझा करते हुए कहा कि अब उनकी कोशिश रहती है कि परिवार को संभाल सकें और विनय की यादों को जिंदा रखें।प्रार्थना सभा के दौरान जब विनय की तस्वीर के सामने दीप जलाया गया, तो सृष्टि के हाथ कांप गए। उन्होंने बताया कि वह पल बेहद भावुक था और हिम्मत जुटाना मुश्किल हो गया था।परिवार ने बताया कि विनय का सपना बचपन से ही सेना में जाकर देश की सेवा करना था। उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही परिवार ने सरकार से मांग की है कि विनय के नाम पर किसी संस्थान या स्थान का नामकरण किया जाए, ताकि उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :